नीलम गिरी को चाहिए दूल्हा ‘सरकारी नोकरी वाला’, रिलीज होते ही वायरल हुआ गाना
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आए दिन नए नए गाने रिलीज होते हैं, जो फैंस को एंटरटेन करने का काम करते हैं। इसी बीच एक और नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग और टैलेंटड महिला सिंगर खुशबू तिवारी ने गाया है। मगर इस आवाज को फिल्माया गया है भोजपुरी के ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी पर। गाने का नाम है 'सरकारी नोकरी वाला' (Bhojpuri gana Sarkari Nokari Wala)
गाने का वीडियो काफी धमादेकार है, जिसमें नीलम के लिए दूल्हा ढूंढने की जद्दोजहद देखने को मिल रही है। मगर उनकी डिमांड है कि उन्हें सरकारी नौकरी वाला लड़का चाहिए। नीले रंग की सलवार सूट में नीलम गिरी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जो अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत रही हैं।
गाने में आवाज खुशबू तिवारी की है और बोल लिखे हैं यादव राज के हैं और म्यूजिक विकास यादव का है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को कुछ ही घंटों में 10 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।