FSSAI Recruitment 2022: फूड एनालिस्ट पर निकली भर्ती, 60000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, देखें डिटेल्स

Education News: एजुकेशन न्यूज, Latest Exam Notifications, Admit Cards and Results, Job Notification, Sarkari Exams, सरकारी जॉब्स, सरकारी रिजल्ट्स, Career Advice and Guidance, करियर खबरें `- Navbharat Times
एजुकेशन न्यूज: Latest Education News and Updates, Career Help And Advice, Careers News, Careers Guide And Skills Improvement and More at Navbharat Times 
FSSAI Recruitment 2022: फूड एनालिस्ट पर निकली भर्ती, 60000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, देखें डिटेल्स
Feb 26th 2022, 12:48

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India) ने फूड एनालिस्ट पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका नीचे दिया गया है। योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 10 मार्च 2022 तक समय दिया गया है। इस वैकेंसी () के तहत फूड एनालिस्ट की भर्ती 06 महीने के कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जाएगी। हालांकि, परफॉर्मेंस और जरूरत के आधार पर कॉन्ट्रेक्ट एक साल तक बढ़ाया जा सकता है। यह भर्ती अभियान कुल 2 पदों को भरने के लिए चलाया गया है। जिनपर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को अच्छी तनख्वाह मिलेगी। कौन कर सकता है आवेदन? एफएसएसएआई में फूड एनालिस्ट पद पर केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जिनके पास केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, डेयरी केमिस्ट्री, फूड टेक्नोलॉजी, फूड और न्यूट्रिशन या डेयरी या ऑयल में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, वेटरनरी साइंस में डिग्री है। वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए को ध्यान से पढ़ें। चयन प्रक्रिया और वेतन योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाएगा। फूड एनालिस्ट की नौकरी पाने वाले उम्मीदवार को हर महीने 60 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। जानें कैसे करें आवेदन? एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट - fssai.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Jobs@FSSAI लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म लिंक खोलें। मांगी गई जरूरी डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका आवेदन जमा हो जाएगा। चाहें तो कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं। जानें फूड एनालिस्ट का क्या काम होता है? फूड एनालिस्ट का काम अलग-अलग जगहों से लिए गए खाने की चीजों के सेंपल का विश्लेषण करना होता है। खाद्य नमूने के विश्लेषण का मुख्य उद्देश्य खाद्य उत्पाद के किसी भी खतरनाक प्रभाव, भोजन में संदिग्ध सामग्री या इसके निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल की पहचान करना है।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form