| Sarkari Naukri 2022: यहां 10वी, 12वीं पास के लिए निकली कुल 3847 वैकेंसी, 81000 रु वेतन Feb 6th 2022, 12:08  ESIC Recruitment 2022: की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने बंपर भर्ती निकाली है। जहां 10वीं, 12वीं पास भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। ईएसआईसी भर्ती अभियान के माध्यम से अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर (स्टेनो) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पदों पर 3800 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees' State Insurance Corporation) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, गोवा समेत कई राज्यों में यूडीसी, स्टेनोग्राफर और एमटीएस की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर स्किल टेस्ट में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की सूचना जल्द ही वेबसाइट पर दी जाएगी। Details: यहां देखें खाली पदों का विवरण अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) - 1726 पद स्टेनोग्राफर (Steno) - 163 पद मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) - 193 पद कुल खाली पदों की संख्या - 3847 पद शैक्षणिक योग्यता अपर डिवीजन क्लर्क (UDC): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा, ऑफिस सूट और डेटाबेस के उपयोग सहित कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। स्टेनोग्राफर (Steno): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष परीक्षा पास के साथ 10 मिनट @ 80 शब्द प्रति मिनट डिक्टेशन और ट्रांसक्रिप्शन: 50 मिनट (अंग्रेजी), 65 मिनट (हिंदी) (केवल कंप्यूटर पर) मांगी गई है। मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ESIC भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा यूडीसी और स्टेनो पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 फरवरी, 2022 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए। जबकि एमटीएस के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक ही है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। () के अनुसार मिलेगी इतनी सैलरी यूडीसी और स्टेनो - (पे लेवल - 4) 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक एमटीएस - (पे लेवल -1) 18,000-56,900 रुपये तक |