SEBI Grade A Result 2022: सिक्योरिटी एन्ड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Securities & Exchange Board of India) ने सेबी ग्रेड ए ऑफिसर के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार सेबी ग्रेड ए भर्ती परीक्षा में सामिल हुए थे, वे सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि 120 रिक्तियों को भरने के लिए 20 फरवरी 2022 को सेबी ग्रेड ए परीक्षा 2022 आयोजित की गई थी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से ग्रेड ए परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
सेबी ग्रेड ए रिजल्ट 2022 कैसे डाउनलोड करें? सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं। होमपेज पर 'सेबी ग्रेड ए रिजल्ट 2022 डाउनलोड लिंक' पर क्लिक करें। आप जिस प्रासंगिक स्ट्रीम के लिए उपस्थित हुए थे, उस पर क्लिक करें। सेबी ग्रेड ए रिजल्ट 2022 खुल जाएगा। ग्रेड ए परिणाम 2022 डाउनलोड करें।
चयनित उम्मीदवारों को कानूनी, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग स्ट्रीम (सिविल और इलेक्ट्रिकल), राजभाषा स्ट्रीम से संबंधित पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 80,500 से लेकर 1,15,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।