Sikar News: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने के लिए 24 घंटे से ज्यादा चला ऑपरेशन, कुछ यूं रंग लाई रेस्क्यू टीम की मेहनत Feb 25th 2022, 14:34, by पीटीआई- भाषा
Sikar News: राजस्थान (Rajasthan) के सीकर जिले के खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम बोरवेल में गिरे साढे़ चार साल के मासूम रविन्द्र को 24 घंटे से अधिक के समय के बाद 50 फुट गहरे बोरवेल से सुरंग बनाकर सकुशल निकाल लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि साढे़ चार साल के मासूम रविन्द्र को 24 घंटे से अधिक समय के बाद सकुशल और सुरक्षित निकाल लिया गया. उन्होंने बताया कि बच्चे को चिकित्सीय जांच के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा गया. इस दौरा बच्चे के परिजन उसके साथ रहे.

पाईप के जरिये आक्सीजन दिया
रींगस सर्किल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मासूम रविन्द्र को पाईप के जरिये आक्सीजन दिया गया और रस्सी के सहारे पानी, दूध और बिस्कुट भी पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि बच्चे को सकुशल सुरक्षित निकालने के लिये बोरवेल के नजदीक खुदाई कर एक गड्ढा बनाकर एक सुरंग के जरिये सकुशल बाहर निकाला गया.

उन्होंने बताया कि इस दौरान बोरवेल के अंदर सीसीटीवी के जरिये बच्चे की हलचल पर लगातार निगरानी रखी गई. जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने घटना स्थल पर 24 घंटे से अधिक समय तक चले रेसक्यू आपरेशन में लगे राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और एनडीआरएफ की टीमों के सदस्यों की हौसला अफजाई की.

यह भी पढ़ें:

Jodhpur News: शिवरात्रि के मौके पर जोधपुर में होता है 12.56 का आयोजन, जानें इसके पीछे की कहानी

Sarkari Naukri Alert: जयपुर विद्युत विभाग में निकली बंपर भर्ती, आवेदन के लिए बचे हैं इतने दिन