MP Sambal 2.0 Yojna 2022 महत्वाकांक्षी योजना

MP Sambal 2.0 Yojna 2022 महत्वाकांक्षी योजनाओं  

सम्बल पोर्टल, जनकल्याण पोर्टल, श्रमिक सेवा पोर्टल (Jankalyan Sambal Portal) 2022

संबल -2.0 योजना :- 

        मध्यप्रदेश में जल्द ही संबल योजना को नया रूप दिया जा रहा जा रहा है। 2018 विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने संबल योजना की शुरुआत की थी, लेकिन 2019 में कमलनाथ की सरकार के दौरान सत्यापन कर करीब 75 लाख लोगों को इस योजना से बाहर कर दिया गया था। अब पुनः  संबल 2.0 योजना में से बाहर किये गए लोगो को दोबारा फिर से जोड़कर कई लाभ ले सकेंगे। योजना के री-लॉन्च के साथ ही इसे हाईटेक किया जा रहा है, जिससे जनता आसानी से इससे जुड़ सके. शिवराज सरकार के संबल -2.0 योजना में बायोमेट्रिक और केवाईसी के आधार पर रजिस्ट्रेशन होगा‚ जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

संबल -2.0 योजना के लाभ:- 

  • सम्बल योजना के तहत स्कूल फीस माफ 
  • बिलजी बिल माफ
  • श्रमिक परिवारों की आर्थिक मदद के लिए संबल योजना शुरू की गई थी. इसके तहत श्रमिकों की दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिवार को 4 लाख रुपए तक की राशि श्रम विभाग द्वारा दी जाती है। सामान्य मृत्यु व अपंगता की स्थिति में श्रमिक के परिवार को दो लाख रु० मिलते हैं। आंशिक अपंगता होने पर 1 लाख रुपए की मदद मुख्यमंत्री संबल योजना से दी जाती है।
  • संबल योजना को गरीबों के लिए वरदान कहा जाता है।
  • राशन–पर्ची
  • गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा
  • बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना
  • निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल

संबल योजना जिसे कई नामो से जानते है – 

  • संबल कार्ड योजना
  • नया सवेरा (Naya Savera) योजना
  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2022

संबल 2.0 योजना कौन ले सकता है :- 

        मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में असंगठित श्रमिक लाभांवित होते हैं. असंगठित श्रमिक यानि जो 18 से 60 वर्ष की आयु का हो और जो नौकरी, स्वरोजगार, घरों मे कार्य, या वेतन हेतु अन्य अस्थाई प्रकृति के कार्य कर रहा हो. किसी एजेंसी, ठेकेदार के माध्यम से या प्रयत्क्ष रूप से मजदूरी करने वाले लोग और जिन्हें बीमा, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, पेंशन आदि सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों का लाभ नहीं मिल रहा हो।

संबल 2.0 योजना कौन नही ले सकता है :- 
        
        ऐसे व्यक्ति जिनके पास 1 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि हों या शासकीय सेवा मे कार्यरत हो. साथ ही आयकर दाता हों, वे इस योजना में असंगठित श्रमिक नहीं माने जाएंगे. वे हितलाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगे.





source http://nayaknykjob.blogspot.com/2022/04/mp-sambal-20-yojna-2022.html
Previous Post Next Post

Contact Form