BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल में 10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, यहां जानें आवश्यक योग्यता

Jansatta
 
thumbnail BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल में 10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, यहां जानें आवश्यक योग्यता
Feb 6th 2022, 13:17, by Ankita Pandey

BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार BSF Constable Tradesman Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 1 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 157 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 2788 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुरुष कांस्टेबल के 2651 पदों और महिला कॉन्स्टेबल के 137 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ग्रुप सी के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा 6 मार्च 2022 को आयोजित किए जाने की संभावना है। सभी योग्य उम्मीदवार BSF Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 1 मार्च 2022 का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

The post BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल में 10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, यहां जानें आवश्यक योग्यता appeared first on Jansatta.

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form